Bollywood दिग्गज कलाकार परेश रावल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी मेहनत और लगन से एक्टर ने इंटस्ट्री में काफी नाम कमाया है।
पद्मश्री से सम्मानित परेश आज यानी 30 May को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। गंभीर किरदार हो या कॉमेडी एक्टर हर रोल में बखूबी ढल जाते हैं। बात अगर उनके दमदार एक्टिंग की हो तो Comedy फिल्म हेरा फेरी में उनके किरदार बाबू भैया को कैसे भूला जा सकता है।
फिल्म में अपनी बेहतरीन Acting से परेश ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। अभिनय की दुनिया में एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले परेश के बारे में यह काफी कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में कदम रखने से पहले एक्टर Bank में नौकरी करते थे।
जी हां, एक्टर फिल्मों में काम करने से पहले बैंक ऑफ बड़ौदा में काम करते थे। हांलाकि, परेश अपनी इस नौकरी से खूश नहीं थे, जिसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई।
साल 1995 में आई Film अर्जुन से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में परेश खलनायक की भूमिका में नजर आने थे। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों मे काम किया। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने अबतक करीब 270 फिल्मों में शानदार अभिनय किया है।
परेश सिर्फ फिल्मों में ही Active नहीं हैं। एक्टर गंभीर समाजिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपने विचार रखते हैं। अभिनेता अपनी पर्सनल Life को लेकर ज्यादा बात नहीं करते हैं।
एक्टर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने Miss India स्वरुप संपत से शादी की है। साल 1975 में उन्होंने स्वरुप को प्रपोज किया था। 12 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 1987 में शादी रचा ली।
Source : DailyQore
Tags
Entertainment


