'मैं हूं स्पाइडरमैन' बोलकर 3rd क्लास के बच्चे ने मार दी बालकनी से छलांग, कानपुर का शॉकिंग CCTV

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में तीसरी क्लास के बच्चे ने 'स्पाइडमैन' बनकर स्कूल की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। 19 जुलाई को हुई इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।



बच्चे को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अब उसकी हालत ठीक बताई जाती है।

Video - 

School मैनेजमेंट के मुताबिक, विराट ने छुट्टी से कुछ देर पहले पानी की बोतल भरने के लिए परमिशन मांगी थी। वो Class के बाहर ठंडा पानी भरने गया था।

कहा जा रहा है कि जब वो पानी भरने गया, तब उसके तीन दोस्त भी वहां पहुंचे। वो स्पाइडरमैन की तरह कूदने की बातें करने लगे। उनमें शर्त लग गई। इसके बाद विराट 4 फीट की रेलिंग फांदकर 16 फीट नीचे कूद गया।

चूंकि CCTV में कुछ भी संदिग्ध नहीं दिखा, लिहाजा बच्चे के परिजनों ने पुलिस में शिकायत करने से मना कर दिया।

हालांकि किदवई नगर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने अपनी तरफ से मामला दर्ज कराने की पहल की थी, लेकिन परिजनों ने इसे बच्चे की नादानी बताया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने