PHOTOS : महेंद्र सिंह धोनी के बर्थडे पर 'जबरा फैन' ने खून से लिखा मैसेज, रांची में माही का घर बना मिनी इंडिया

महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदन आगामी 7 जुलाई को है। उनके बर्थडे को लेकर दीवानगी इतनी ज्यादा है कि राजस्थान, यूपी महाराष्ट्र और उड़ीसा से फैंस माही से मिलने उनके बंगले के बाहर चक्कर लगाते देखे गए।


फैंस की इस भीड़ में सबसे खास नजर आए राजस्थान के भीलवाड़ा से पहुंचे विजेश। 26 साल के विजेश चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी पहनकर रांची पहुंचे हैं।

विजेश धोनी से मिलने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने धोनी के घर के बाहर ही रात गुजारने की ठान ली। आखिरकार 5 जुलाई की सुबह जब धोनी अपने आवास के बाहर कार से निकल रहे थे तो विजेश ने उन्हें देखकर हाथ हिलाया और धोनी ने भी जवाब दिया।


दरअसल, विजेश अपने साथ धोनी के जन्मदिन का एक संदेश लिखकर लाए थे, जो उन्होंने अपने खून से लिखा था। वह धोनी से मिलकर यह संदेश देना चाहते थे, लेकिन उनकी यह तमन्ना पूरी नहीं हो सकी।

विजेश राजस्थान के भीलवाड़ा में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन भी करा रहे हैं जिसका नाम उन्होंने धोनी के नाम पर रखा है।

विजेश के अलावा यूपी के अयोध्या से बीएसएफ के जवान प्रमोद शर्मा, महाराष्ट्र के नागपुर से भीम सिंह और उड़ीसा के राहुल किला से सत्या भी धोनी के आवास के बाहर नजरें टिकाए नजर आए। धोनी से मुलाकात को लेकर उन्होंने आसपास के रहनेवाले और दुकानदारों से जानकारी ली, लेकिन बात बन नहीं पाई।

हालांकि, इन सभी लोगों में धोनी के जन्मदिन को लेकर जबरदस्त उत्साह था। ये सभी धोनी से मिलकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामना देना चाहते थे। ऐसे में राजस्थान से पहुंचे विजेश ने बर्थडे केक मंगाया जिसपर लिखा था “हैप्पी बर्थडे माही, वी लव यू”। इसके बाद सभी लोगों ने मिलकर एक साथ केक कांटा और धोनी का जन्मदिन मनाया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने