14 वर्ष छोटी मीरा से पहली मुलाकात पर ऐसी थी शाहिद की हालत, एक्टर ने बड़े खुलासे से किया दंग

बालीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे उम्दा अभिनेताओं में से एक माना जाते हैं। अब तक उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।

अब अभिनेता ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खुलासे किए और मीरा राजपूत संग अपनी पहली मुलाकात का अनुभव साझा किया है।

मीरा से पहली मुलाकात के वक्त काफी डरे हुए थे शाहिद
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की मुलाकात तब हुई जब वह 20 साल की थीं और कॉलेज में पढ़ती थीं। वहीं, अभिनेता 34 साल के थे और फिल्मों के सुपरस्टार थे। शाहिद और मीरा की शादी अरेंज मैरिज थी। कुछ समय तक एक-दूसरे को जानने के बाद दोनों ने दिल्ली में शादी कर ली थी। अब अभिनेता ने खुलासा किया कि जब वह मीरा से पहली बार मिले थे तो काफी डरे हुए थे। हालांकि, कुछ समय तक बात करने के बाद उन्हें जल्द ही एहसास हुआ कि उनके स्टारडम का मीरा पर कोई असर नहीं पड़ा।

मीरा में सबसे पहले शाहिद ने किया था ये नोटिस 
हाल ही में एक साक्षात्कार में, शाहिद ने बताया कि उन्होंने पहली मुलाकात में सबसे पहले मीरा में क्या नोटिस किया था। अभिनेता ने कहा 'जब मेरी और मीरा की मुलाकात हुई तो मीरा के बारे में सबसे पहली बात जो मैंने नोटिस की थी, वह यह थी कि उस समय मीरा 20 साल की थी । मैं 34 साल का था। मैं थोड़ा शर्मिंदा था। मैंने कहा ठीक है, लेकिन वह अभी काफी यंग है। मुझे लगा बाकियों की तरह एक सुपरस्टार से मिलकर उन्हें भी खुशी होगी, लेकिन मैं जब उनसे मिला तो वह इस बात से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं थी कि मैं एक अभिनेता हूं।'


शाहिद ने बताया कि मीरा का यही अंदाज मुझे भा गया क्योंकि मैं हर वक्त लोगों से घिरा रहता हूं। लोग मुझे देखकर काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। ऐसे में मैं किसी ऐसे इंसान की तलाश में था, जो मुझे नॉर्मल महसूस कराए। उसे मेरे अभिनेता होने से फर्क न पड़े। मीरा को देखकर ऐसा लगा कि मेरी खोज पूरी हो गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने