Indian Navy अग्निवीर Recruitment 2023: भारतीय नौसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार नेवी के ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की प्रक्रिया 29 May से शुरू होगी । इस भर्ती के तहत कुल 1365 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 June 2023 है। परीक्षा की डेट फिलहाल घोषित नहीं की गई है। इस भर्ती के लिए कैसे आवेदन करें इसकी जानकारी आगे दी गई है।
कौन कर सकता है Indian Navy अग्निवीर के लिए Apply
Indian Navy अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के लिए योग्यता मांगी गई है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से Math और Physics के साथ 10+2 परीक्षा पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों के पास 12वीं में कम से कम एक विषय केमेस्ट्री या बॉयोलॉजी या कंप्यूटर साइंस होना चाहिए। केवल अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार नामांकन के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा के समय 'अविवाहित' होने का प्रमाण पत्र देना होगा। बता दें, अग्निवीरों को चार साल में उनके पूरे कार्यकाल के दौरान शादी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कैसे होगा Selection
इस वैकेंसी के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। इसमें पहले शॉर्टलिस्टिंग कंप्यूटर आधारित Online परीक्षा यानी लिखित परीक्षा और फिर मेडिकल Test देना होगा। लिखित परीक्षा में प्रश्न पत्र कंप्यूटर आधारित होगा जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा।
कैसे करें Apply
उम्मीदवार Official वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
उसके बाद होमपेज पर CAREER AND JOB के लिंक पर।
इसके बाद Indian Navy Recruitment 2023 के ऑप्शन पर जाएं।
अगले पेज पर डिटेल्स फीड करके Registration करें।
Registration के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन होने के बाद प्रिंट ले लें।
Tags
Job

