UP Police : खुशखबरी! यूपी में 52,699 पदों पर होगी सिपाहियों की सीधी भर्ती, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, जानें- Details

UP Police Recruitment Update : यूपी पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी हैं, जल्द ही उनका पुलिस में भर्ती का इंतजार खत्म होने वाला है



UP में इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती किए जाने की तैयारी की जा रही हैं। जल्द ही यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा और भर्ती से जुड़ी हुई सभी जानकारियों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा 15 July को प्रकाशित कर दिया जाएगा।

UP पुलिस में इतने बड़े स्तर पर भर्ती इतिहास में पहली बार होगी। जल्द ही इसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन किया जाएगा। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले इस साल के अंत तक इसके लिए लिखित परीक्षा कराई जाएगी। दरअसल इससे पहले यूपी पुलिस में करीब 35,757 पदों पर सीधी भर्ती होनी थी, जिसके लिए कार्यदायी संस्था का ही चयन नहीं हो पाया था। इस वजह से 10 महीने तक इसे लेकर कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी, लेकिन अब दो कंपनियों ने भर्ती परीक्षा कराने में रुचि दिखाई है, जिसके बाद जल्द ही 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यूपी में इतने बड़े स्तर पर पुलिस भर्ती किए जाने की खबर उन युवाओं के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है जो काफी समय से पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे थे। माना जा रहा है कि इस सीधी भर्ती के लिए करीब 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है। खबरों के मुताबिक 15 July तक लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा प्रकाशित कर दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने