World Cup: तूफानी शतक के बाद रोहित ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, जानें उन्होंने क्या कहा

रोहित शर्मा ने दिल्ली में अफगानिस्तान की गेंदबाजी को अकेले ही ध्वस्त कर दिया। 140 रनों की पारी के लिए रोहित शर्मा ने 84 गेंदों का सामना किया। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में धाकड़ प्रदर्शन करने के बाद रोइह्त शर्मा ने कुछ अहम बातों का जिक्र किया।


रोहित शर्मा ने कहा कि टूर्नामेंट में शुरुआत के दौरान मोमेंटम होना जरूरी होता है, हमारे लिए यह अच्छी जीत रही। यह दबाव में सही फैसले लेने के बारे में होता है। विपक्षी टीम से कुछ मौकों पर ऐसा स्पेल होता है, जिसमें आप प्रेशर को झेल जाते हैं। हमारी टीम में अलग कौशल वाले खिलाड़ी हैं। वे अलग विशेषताओं को गेम में लाते हैं।

शर्मा ने आगे कहा कि हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने गेम को निडरता से खेलते हैं और पिछले मैच की तरह दबाव भी खेलने वाले लोग हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बारे में सवाल पूछे जाने पर रोहित शर्मा ने कहा कि हमें सिर्फ उन चीजों के बारे में देखना चाहिए जिनको हम नियंत्रित कर सकते हैं। हमारे लिए सिर्फ यही चीज अहम है। हमें अच्छा करने की आवश्यकता है।

भारतीय कप्तान ने कहा कि पिच कैसी है और टीम में कौन खेल सकता है, इन चीजों को हम नियंत्रित कर सकते हैं। इसके बाद क्या होता है, उसकी चिंता हम नहीं करते। खिलाड़ी के रूप में हम क्या कर सकते हैं, इस बारे में हमें ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

गौरतलब है कि भारत ने 273 रनों का लक्ष्य 15 ओवर सहश रहते हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में अपना सातवां शतक जमा दिया। उनसे पहले ऐसा किसी ने नहीं किया था। सचिन तेंदुलकर के नाम 6 वर्ल्ड कप शतक थे, उनका रिकॉर्ड रोहित शर्मा ने तोड़ दिया। टीम इंडिया ने लगातार दूसरा मुकाबला जीत लिया। इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में भी जीत दर्ज की थी। कोहली ने उस मैच में फिफ्टी जड़ी थी और इस बार भी अर्धशतक जमाया है।

Source: Sational News 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने