नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, World Championship में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने

World Athletics Championship 2023 : हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships 2023) में जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।


टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का थ्रो फेंका और पहले स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं, सिल्वर मेडल पाकिस्तान के अशरफ नदीम की झोली में गया। नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में 87.82 मीटर का थ्रो किया।

मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम ने एक दूसरे को गले लगकर बधाई दी जिसका फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


नीरज का World एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ये दूसरा मेडल और पहला गोल्ड है। इससे पहले उन्होंने अमेरिका में हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पिछले सत्र में फाइनल में 89.91 मीटर के प्रयास के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया था। वह ग्रेनाडा के चैंपियन एंडरसन पीटर्स के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे।

जैवलिन थ्रो में अब नीरज के नाम ओलिंपिक Gold और वर्ल्ड चैंपियनशिप Gold हो गया और ऐसा कारनामा करने वाले वह दुनिया के सिर्फ दूसरे जैवलिन थ्रोअर बन गए हैं।

साल 2016 में नीरज ने Junior वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। पिछले साल डायमंड लीग चैंपियन बनने के अलावा ओलंपिक (2021 में तोक्यो), एशियन गेम्स (2018) और कॉमनवेल्थ गेम्स (2018) में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।गौरतलब है कि वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में सिर्फ 2 ही भारतीय मेडल जीतने में कामयाब रहे हैं। इससे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीता था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने